आफताब शिवदसानी, विशाल कोटियान और सना सूरी मुम्बई में रवि सिंह द्वारा आयोजित "होप्स मिस्टर इंडिया 2025" में हुए उपस्थित*
*आफताब शिवदसानी, विशाल कोटियान और सना सूरी मुम्बई में रवि सिंह द्वारा आयोजित "होप्स मिस्टर इंडिया 2025" में हुए उपस्थित* बॉलीवुड स्टार आफताब शिवदसानी, बिग बॉस फेम विशाल कोटियान और सना सूरी मुम्बई में आयोजित "होप्स मिस्टर इंडिया 2025" में जज के रूप में उपस्थित हुए. निलयश्री क्रिएशंस द्वारा प्रेजेंट इस पेजेन्ट के ऑर्गनाइजर रवि सिंह थे जो एक फिल्ममेकर भी हैं. इस अवसर पर सोशल मीडिया वायरल आर्टिस्ट राजू कलाकार इत्यादि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इसके विजेता हर्षित मिश्रा, फर्स्ट रनरअप विवेक चौधरी और सेकंड रनरअप रूपेश प्रसाद को घोषित किया गया. शो के ऑर्गनाइजर रवि सिंह ने कहा कि उनकी कंपनी निलयश्री क्रिएशंस दिल्ली में पिछले 10 साल से काम कर रही है. बहुत सारे इवेंट किए गए हैं. "होप्स मिस्टर इंडिया का आयोजन दिल्ली में भी सफल रहा है. अब पहली बार हमने मुम्बई मे इसका आयोजन किया. मैं शो के जजों आफताब शिवदसानी, विशाल कोटियान और सना सूरी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम मे आकर प्रोग्राम की शोभा बढ़ा दी. सभी प्रतियोगियों ने काफी तैयारी और मेहनत की. व...