Amethi:- मुसाफिरखाना के सुरपुर काशीपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन
मुसाफिरखानाअमेठी। क्षेत्र के पूरे गंगाराम ओझा मजरे सूरपुर काशीपुर गांव में चल रही श्री मद्भभागवत कथा के चतुर्थ दिवस टांडा से पधारे कथावाचक पंडित राज कुमार शास्त्री जी महाराज ने द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बारे में विस्तार से कथा सुनाई और एक मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई।बीच बीच में महाराज जी द्वारा सोहर एवं भजन के माध्यम से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके पश्चात भक्त प्रहलाद प्रसंग एवं मान्धाता की कथा विस्तार पूर्वक बताई।आगे कथावाचक ने कहा कि भक्त प्रहलाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिसके सुनने मात्र से प्रहलाद के कई कष्ट दूर हो गए थे।इसके उपरांत उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पावन लीलाओं का भी वर्णन किया,राजा बलि और शुक्राचार्य की भी कथा सुनाई।उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है,वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है।मुख्य यजमान राम बहादुर ओझा सपरिवार व्...