Sultanpur:-इसौली को सपा मुक्त बनाना ही हमारा संकल्प: भाजपा नेत्री मनीषा पांडे

 *इसौली को सपा मुक्त बनाना ही हमारा संकल्प: भाजपा नेत्री मनीषा पांडे*



*अलीगंज/सुलतानपुर*


*झारखंड शिव मंदिर पर आयोजित 'समरसता खिचड़ी भोज' में उमड़ा जनसैलाब, विकास के लिए भाजपा को बताया जरूरी*

सुल्तानपुर (रवनिया पूर्व): जनपद के इसौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रवनिया पूर्व स्थित झारखंड शिव मंदिर परिसर में *17/01/2026 दिन शनिवार* को सनातन धर्मावलंबियों एवं विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा 'समरसता खिचड़ी भोज' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखर भाजपा नेत्री मनीषा पांडे ने शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीषा पांडे ने स्थानीय विधायक और सांसद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में इसौली क्षेत्र और पूरा जिला विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान विपक्ष विकास की गति देने में पूरी तरह असफल रहा है।

आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज करते हुए मनीषा पांडे ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि 2027 में इसौली को 'सपा मुक्त' बनाना होगा। उन्होंने कहा कि इसौली विधानसभा का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब यहाँ भाजपा का परचम लहराएगा। क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है और विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहती है।

खिचड़ी भोज के माध्यम से सामाजिक एकजुटता और समरसता का संदेश दिया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से आए लोगों ने भारी संख्या में शिरकत की और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में *गौरक्षा वाहिनी के उदय प्रकाश मिश्रा,शैलेंद्र कुमार तिवारी,धर्मेंद्र तिवारी,अनुज द्विवेदी,राकेश मिश्रा,बजरंग नारायण द्विवेदी,भाजपा महामंत्री रविशंकर मिश्रा,मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी,अजय विश्वकर्मा, गणेश प्रजापति,संतोष सिंह, प्रदीप तिवारी,उत्कर्ष पांडे, महादेव ओझा,राम बहादुर सिंह, आगम मिश्रा,उज्जवल मिश्रा, घनश्याम तिवारी,राम अवध यादव,देवनारायण सिंह,नन्हे जायसवाल,पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा,पत्रकार नीरज चित्रांश आदि* क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल