अखंड ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा बैठक का आयोजन

 


अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश द्वारा पंडित दिनेश चंद्र शर्मा जी के निज निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात सुल्प आहार की व्यवस्था रही।

बैठक में सर्वसम्मति से पंडित दिनेश चंद्र शर्मा जी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंडित बाल मुकुंद पुरोहित व प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चंद्र प्रकाश शर्मा जी सुनील शुक्ला जी, पवन शर्मा जी, लक्ष्मीकांत शर्मा जी, सुनील अवस्थी जी, सत्येंद्र कुमार शास्त्री जी, महेश चंद्र शर्मा जी, राघव शर्मा जी, रेखा शर्मा जी, दीपेश पुरोहित जी, ओम प्रकाश शर्मा जी, विदुर शर्मा जी, अभिनव शर्मा जी, दीपक शर्मा जी, गिरजेश भार्गव जी, दामोदर भार्गव जी, रमेश शर्मा जी, अशोक शर्मा जी, प्रदीप शर्मा जी, हरिचरण शर्मा जी, मनोज वशिष्ठ जी, संतोष शर्मा जी सहित अनेक गणमान्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं समाजहित में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थितजनों ने नव नियुक्त जिला महासचिव को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद में 8 मार्च को जंतर मंतर कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की और हमारे शास्त्री जी सत्येंद्र कुमार शर्मा जी द्वारा आभार व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल