जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

 *जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।*


          सुलतानपुर 29 जनवरी/ जनपद के सभी 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब जनता के हितों का ध्यान रखा गया। स्वास्थ्य सेवाओं में इलाज, जांच, कोविड स्क्रीनिंग जांच व संबंधित जानकारी तथा गोल्डन कार्ड बांटे जाने से यह मेला काफी लोकप्रिय रहा।

          मेले में 86 चिकित्साक,  406 पैरामेडिक स्टॉफ ने सहयोग दिया। इस मेले में 1640 लाभार्थी ने पंजीकृत कराया, जिसमें 695 पुरुष, 715 महिला और 230 बच्चों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।    

  17  गोल्डन कार्ड बनाए गए, 651 की कोविड स्क्रीनिंग की गई तथा 67 आरटीपीसीआर किया गया। यह मेला बहुत सफल रहा इससे आम जनमानस को लाभ प्राप्त हुआ।


सुल्तानपुर से

        ब्यूरो चीफ विजय कुमार मौर्य की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल