अमेठी सांसद द्वारा संत महात्माओं को भेजा गया खाद्यान्न व जरूरी सामान


अमेठी सांसद दीदी स्मृति ईरानी




ने संत-महात्माओं के लिए भेजा खाद्यान्न व जरूरी सामान 

अमेठी : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसाद दीदी स्मृति इरानी जी ने माघ मेला में कल्पवास करने जाने वाले संत-महात्माओं के लिए खाद्यान्न भेजा है। मंगलवार को उत्थान सेवा संस्थान के सुधांशु शर्मा जी बाबूगंज सगरा आश्रम पहुंचकर आश्रम के श्री शिव मोहन तिवारी जी को जरूरी सामान सौंपा।

   संत-महात्माओं के लिए 2.5 क्विंटल आटा, 2.5 क्विंटल चावल,25 किलो दाल, 25 किलो चीनी, एक बोरी आलू, नमक, 15 लीटर तेल,चाय की पत्ती, के साथ मसाला  बाबूगंज सगरा आश्रम में सौंपा गया। इसके साथ ही आनन्द सेवा न्यास के श्री मुकेश आनन्द जी को दीदी जी की ओर से भेजी गयी खाधान्न सामग्री 2.5 क्विंटल आटा,2.5 क्विंटल चावल,25किलो दाल,25 किलो चीनी,एक बोरी आलू,नमक,चाय की पत्ती,15 लीटर तेल,मसाला सौंपा गया । इस मौके पर  भाजपा जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला,  किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू सिंह, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा ,सौरभ पांडे सुशील शुक्ला, राजा यादव सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। 

             

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल