बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था व अपराधियों पर निगरानी के तहत चलाया गया बैंक चेकिंग अभियान
*बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था व अपराधियों पर निगरानी के दृष्टिगत जनपद के थानों द्वारा चलाया जा रहा बैंक चेकिंग अभियान ।*
आज दिनांक 27.01.2023 को पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था व अपराधियों पर निगरानी के दृष्टिगत जनपद के थानों द्वारा बैंकों के अंदर-बाहर, एटीएम व ग्राहक सेवा केन्द्रों के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी तथा नई उम्र के लड़कों की चेकिंग व पूछताछ की गई । बैंक प्रबंधक से सीसीटीवी कैमरा, सायरन व सुरक्षागार्ड आदि के बारे में जानकारी ली गयी । बैंक डियूटी में लगे पुलिस कर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देश दिये गये ।




Comments
Post a Comment