स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत एक माह तक संचालित किया जायेगा जागरूकता अभियान



 *जनपद को कुष्ठ रोग मुक्त करने के लिए एक्टिव केस डिटेक्शन एण्ड रेगुलर सर्विलांस-2023 हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*


*स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत एक माह तक संचालित किया जायेगा जागरूकता अभियान।*


*समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने कुष्ठ को जीरो ट्रांसमिशन तक ले जाने व भविष्य में कुष्ठ को इतिहास बनाने की ली शपथ।*


*अमेठी। 30 जनवरी 2023,* मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के सभी कार्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व चिकित्सा इकाईयों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कुष्ठ को जीरो ट्रांसमिशन तक ले जाने एवं भविष्य में कुष्ठ को इतिहास बनाने की शपथ ली। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बापू के विचारों एवं कुष्ठ रोगियों के प्रति राष्ट्रपिता के समर्पण भाव की तरह ही कुष्ठ रोगियों से सेवा भाव का एवं कुष्ठ रोग को जनपद से खत्म करने का जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर कुष्ठ रोग मुक्त जनपद का संकल्प लिया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी का संदेश एवं ग्रामसभा प्रमुख का भाषण सभी चिकित्सा इकाईयों एवं समस्त कार्यालयों पर अनुपालन हेतु उपलब्ध कराया गया। उक्त शपथ समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कुष्ठ अधिकारी एवं अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे, साथ ही स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं पखवाड़ा (30 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023) तक अभियान के सफल संचालन हेतु ग्रामसभा स्तर पर ग्राम प्रधान, ए0एन0एम0, आशा बहुओं एवं ग्रामवासियों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रचार-प्रसार का शुभारम्भ किया गया। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान (Sparsh Leprosy Awairness Campaign) के साथ ही 30 जनवरी 2023 से एक्टिव केस डिटेक्शन एण्ड रेगुलर सर्विलांस-2023 के सफलतापूर्वक संचालन हेतु दिशा-निर्देश दिये गये, उक्त कार्यक्रम 30 जनवरी 2023 से एक माह तक के लिये चलाया जायेगा।



Comments

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर:- कलयुगी पिता द्वारा मासूम बच्ची पर अत्याचार

सुल्तानपुर:- सांप काटने से शिक्षामित्र की मौत,प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने जताया शोक

Amethi:- अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ की गयी गोष्ठी