फाइलेरिया मुक्त अभियान के अन्तर्गत आई0डी0ए0/एम0डी0ए0 कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ

 *फाइलेरिया मुक्त अभियान के अन्तर्गत आई0डी0ए0/एम0डी0ए0 कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ।*



*जनपद में 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जायेगा फाइलेरिया अभियान।*


*अमेठी। 10 फरवरी 2023,* मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 विमलेंदु शेखर ने अवगत कराया है कि जनपद में आज 10 फरवरी 2023 को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में आयोजित आई0डी0ए0/एम0डी0ए0 कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्री राजेश अग्रहरि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर व दवा खाकर किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम जनपद में 10 फरवरी 2023 से 27 फरवरी 2023 तक चलाया जायेगा, जिसमें सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को 1 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों तथा व्यक्तियों को आशा/आंगनबाड़ी कर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर फाइलेरियारोधी दवा खिलायी जायेगी। इस अभियान में 15 दिनों तक जनपद के प्रत्येक घर में दो सदस्यीय 1760 टीम द्वारा गृह भ्रमण तथा 298 पर्यवेक्षकों द्वारा टीमों का सुपरविजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 1 वर्ष से कम आयु के बच्चे तथा गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों व गर्भवती महिलाओं को दवा का सेवन नही कराया जायेगा। इस अभियान को लेकर मा0 अध्यक्ष द्वारा जनपद के समस्त पात्र लाभार्थियों से अपील की गयी कि वह दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करते हुए जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।


*अमेठी से समर बहादुर सिंह की रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल