थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा 01 अदद तमंचा व 01 मिस कारतूस 315 बोर के साथ 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा 01 अदद तमंचा व 01 मिस कारतूस 315 बोर के साथ 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.02.2023 को उ0नि0 विधानचन्द्र यादव थाना मुंशीगंज मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 119/22 धारा 307,34 भादवि में वांछित अभियुक्त राकेश सिंह पुत्र कन्हैयाबक्श सिंह नि0 ग्राम बाहापुर थान मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 45 वर्ष दरपीपुर चौराहे के पास से समय करीब 10:05 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 01 मिस कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
• राकेश सिंह पुत्र कन्हैयाबक्श सिंह नि0 ग्राम बाहापुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 45 वर्ष ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 119/22 धारा 307,34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 विधान चन्द्र यादव थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।
2. का0 दिलीप कुमार थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।
3. का0 चन्दन कनौजिया थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment