थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा मंदिर में चोरी करते हुए 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार



थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा मंदिर में चोरी करते हुए 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

             जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.02.2023 को आगन्तुक राजेश कुमार उर्फ बाबा पुत्र शिव प्रसाद सिंह मय हमराह मनोज कुमार व कमलेश कुमार द्वारा 03 अभियुक्तों 1.शिवबहादुर सिंह पुत्र शिव प्रसाद सिंह 2.भूपेन्द्र पुत्र शिव वहादुर 3.उदय भान पुत्र शिव वहादुर निवासीगण राजापुर पुरासी हल्लौर थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली को लोदी बाबा मन्दिर में घुसकर मन्दिर परिसर में लगे तमाम छोटी बड़ी घंटी को चोरी करते हुए पकड़कर थाना गौरीगंज को सुपुर्द किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 3000 रुपये, 03 अदद घंटी पीली धातु ,01 कटर,02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,02 बैग बरामद हुआ । पूछताछ में बरामद रुपयों के बारे में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों ने दिनांक 22.12.2022 को सराय भागमानी के ग्राम पंचायत भवन में कम्पयूटर,इनवर्टर,बैटरी आदि चोरी किया था जिसको बेचने से कुल 10,000 रुपये मिले थे । जिसको बराबर बराबर बांट लिया था यह वही पैसा है शेष पैसा खर्च हो गया है । थाना गौरीगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता* –

1.शिवबहादुर सिंह पुत्र शिव प्रसाद सिंह 

2.भूपेन्द्र पुत्र शिव वहादुर 

3.उदय भान पुत्र शिव वहादुर निवासीगण राजापुर पुरासी हल्लौर थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली

*बरामदगी का विवरण*– 

चोरी के 3000 रुपये, 03 अदद घंटी पीली धातु ,01 कटर,02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,02 बैग ।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही*-

मु0अ0सं0 43/23 धारा 380,411 भादवि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

मु0अ0सं0 44/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल