जगदीशपुर पुलिस द्वारा चोरी के 06 अदद मोबाइल फोन के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

 जगदीशपुर पुलिस द्वारा चोरी के 06 अदद मोबाइल फोन के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार



            जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.02.2023 को उ0नि0 हरिबाबू गिरि थाना जगदीशपुर मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त 1.अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र किस्मत लाल नि0 पश्चिम गांव रानीगंज थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी 2.अरुण कुमार पुत्र मंगल नि0 पश्चिम देवकली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को गौहरपुर तिराहे के पास से समय करीब 22:05 बजे गिरफ्तार किया गया तथा 01 अभियुक्त अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गया । अभियुक्त अभिषेक के कब्जे से 03 अदद मोबाइल फोन व अभियुक्त अरुण कुमार के कब्जे से 03 अदद मोबाइल फोन बरामद हुए । बरामद मोबाइल के बारे में पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनो ने अपने साथी सलमान पुत्र रफीक नि0 पश्चिमगांव थाना जगदीशपुर के साथ मिलकर मोबाइल की दुकान में चोरी की थी कुछ मोबाइल हमारे साथी के पास है जो लेकर भाग गया है । थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता*– 

1. अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र किस्मत लाल नि0 पश्चिम गांव रानीगंज थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष ।

2. अरुण कुमार पुत्र मंगल नि0 पश्चिम देवकली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष ।

वांछित अभियुक्त 

सलमान पुत्र रफीक नि0 पश्चिमगांव थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही*-

मु0अ0सं0 326/22 धारा 380,411 भादवि थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।

*बरामदगी*-

विभिन्न कम्पनियों के कुल 06 अदद मोबाइल 

*गिरफ्तार करने वाली टीम*-

1. उ0नि0 हरिबाबू गिरि थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।

2. हे0का0 मो0 जावेद थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।

3. का0 प्रदीप पाठक थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।

4. का0 अरुण वर्मा थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।

5. का 0 प्रवीण कुमार थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल