हाईस्कूल में 1453 व इंटरमीडिएट में 1388 परीक्षार्थी दोनों पालियों में रहे अनुपस्थित

 *पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा।*


*हाईस्कूल में 1453 व इंटरमीडिएट में 1388 परीक्षार्थी दोनों पालियों में रहे अनुपस्थित



।*


*जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व सचल दल लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का लेते रहे जायजा।*



*अमेठी 16 फरवरी 2023,*  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2023 की पहले दिन की परीक्षा जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देशन में आज जनपद अमेठी में सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बोर्ड परीक्षा हाई में हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 28691 परीक्षार्थियों में से दोनों पालियों में 1453 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में में कुल पंजीकृत 23061 परीक्षार्थियों में से दोनों पालियों में 1388 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समस्त जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व सचल दल की टीमों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। बताते चलें कि जनपद अमेठी में 91 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित हुई।


*अमेठी से समर बहादुर सिंह की रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल