थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा 500 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
*“नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा 500 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार* ।
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत दिनांक 18.02.2023 को उ0नि0 सत्य प्रकाश थाना गौरीगंज मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र स्व0 सीताराम सिंह नि0 सब्जीमण्डी कटरालालगंज कस्बा व थाना गौरीगंज जनपद अमेठी को सैंठा पुल के पास गौरीगंज समय करीब 08.40 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ । थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Comments
Post a Comment