Amethi:- नए सिरे से बूथ कमेटी बनाएगी भाजपा,अब 21 की जगह होगी 11 सदस्यों की समिति







*लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता मिशन मोड में रहे तैयार : संजय राय*


*नए सिरे से बूथ कमेटी बनाएगी भाजपा,अब 21 की जगह होगी 11 सदस्यों की समिति*


*भाजपा मतदाता सूची के प्रत्येक पेज पर नियुक्त करेंगी पन्ना प्रमुख*


*लोकसभा तैयारी को लेकर प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप का होगा गठन*


गौरीगंज,अमेठी।लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 80 को पूरा करने के लिए भाजपा नए सिरे से बूथ कमेटियों का गठन करेगी।भाजपा की बूथ कमेटी अब 21 की जगह 11 सदस्यों की होगी।बूथ समिति में क्षेत्र की सभी प्रमुख जातियों के कार्यकर्ताओंं के साथ एक महिला सदस्य को शामिल किया जाएगा।सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारियों की कार्यशाला में लोकसभा चुनाव तैयारी,संगठनात्मक मजबूती व आगामी माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे भाजपा प्रदेश मंत्री संजय राय

ने कहा लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन - 80 को लेकर कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय व मिशन मोड में तैयार हो जाए।उन्होने बताया यूपी में भाजपा नए सिरे से बूथ कमेटी बनाएगी। अब 21 की जगह 11सदस्यों की समिति होगी। उन्होंने बताया जिले के 273 शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति  के अभिभाषण को लेकर 1 मार्च से संगोष्ठी आयोजित होगी।कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दयाशंकर यादव ने कहा आगामी माह में बूथ सशक्तिकरण का कार्य प्राथमिकता पर किया जाना है।बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संपर्क व संवाद के माध्यम है।इनको जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा। दयाशंकर यादव ने आगे अपने संबोधन में आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा लोकसभा तैयारी को लेकर प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप का गठन होगा।और मतदाता सूची के प्रत्येक पेज पर पन्ना प्रमुख नियुक्त होगे।उन्होंने आगामी माह में होने वाले  अभियानो से जुड़ी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।

पार्टी प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी दी कि

बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए जिला और मंडल स्तर पर चार-चार लोगों की टोली बनाई गई है। 273 शक्ति केंद्रों पर 8 से 10 घंटे काम करने के लिए अल्पकालीन विस्तारक भेजे जाएंगे।बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए 2 से 5 मार्च तक विधानसभ स्तर पर कार्यशाला होगी।11-15 मार्च तक मंडल स्तरीय तैयारी बैठक होगी। संचालन जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी ने किया। बैठक में दलजीत सिंह,रामप्रसाद मिश्रा,केशव सिंह,सुधांशु शुक्ला,निमिषा त्रिपाठी,आशा बाजपेई, डॉक्टर प्रज्ञा बाजपेई,नीलम भारती, हेमन्त विक्रम सिंह,संतोष दुबे,अजय तिवारी,कृष्ण कुमार यादव,राजेश सिंह,संजीत कोरी

 उमारमण सिंह,शंकरबक्श सिंह,विवेक माहेश्वरी, प्रशान्त शुक्ला, अंशू तिवारी,सर्वेश मणि विश्वकर्मा,देव प्रकाश पाण्डेय,सुरेश तिवारी सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


चन्द्रमौलि सिंह

प्रवक्ता,भाजपा अमेठी।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल