आनलाइन संशोधन के उपरान्त समयान्तर्गत अग्रसारित करें शिक्षण संस्थायें छात्रवृत्ति आवेदन फार्म

 आनलाइन संशोधन के उपरान्त समयान्तर्गत अग्रसारित करें शिक्षण संस्थायें छात्रवृत्ति आवेदन फार्म


*अमेठी। 01 फरवरी 2023,* जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थान/समस्त प्रबन्धक/प्रधानाचार्य, प्राचार्य एवं छात्रवृत्ति का कार्य देख रहे नोडल अधिकारी चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में जिन छात्र-छात्राओं का आवेदन पत्र पी0एफ0एम0एस0 पोर्टल से रिजेक्ट/पेण्डिंग प्रदर्शित हो रहा है, जिनमें बैंक सम्बन्धी विवरण अपडेट/संशोधित किये जाने हेतु छात्रों के आवेदन में संशोधन का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया है कि प्रक्रियात्मक कार्यवाही हेतु दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन में संशोधन की तिथि 19 जनवरी 2023 से 27 जनवरी 2023 के उपरान्त शिक्षण संस्थान द्वारा छात्रों के संशोधन आवेदन पत्र को आनलाइन अग्रसारित/निरस्त किये जाने की तिथि 20 जनवरी 2023 से 02 फरवरी 2023 तक निर्धारित है।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल