अमृत काल का भव्य संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन



*25 वर्षों का दिशा व दशा तय करेगा बजट- राय साहब सिंह*


*देश व प्रदेश को ऊंचाइयों पर ले जायेगा बजट -शैलेन्द्र प्रताप सिंह*







जामो (अमेठी) क्षेत्र के सुखीबाजगढ़ स्टेडियम में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष किसनमोर्चा सचेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अमृत काल वजट संगोष्ठी का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री काशी राय साहब सिंह एवम विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता एवम सुल्तानपुर अमेठी एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।

मुख्य अतिथि राय साहब सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है।किसानों को सम्मान निधि बृद्धा एवम विधवा पेंसन का लाभ इस सरकार में सभी पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है।उन्होंने आगे कहा कि छुट्टा जानवर से हमारे किसान भाइयों को जो कष्ट था उसे भी हमारी सांसद महोदय द्वारा जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री  सुधांशु शुक्ल ने किया।इस मौके पर सुल्तानपुर अमेठी एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह सांसद प्रतिनिधि बिजय गुप्ता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा बाजपेयी सुनीता तिवारी बबलू सिंह प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य राजेश बिक्रम सिंह प्रमुख प्रतिनिधि जगदीशपुर चंद्रमौलि सिंह जिला प्रवक्ता, राकेश त्रिपाठी,अखिलेश त्रिपाठी,सोनू सिंह,दिनेश त्रिपाठी,अनिल सिंह,अजय द्विवेदी सुधांशु शुक्ला घनश्याम चौरसिया विशाल विक्रम सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।


*अमेठी से समर बहादुर सिंह की रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल