पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन








*पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन ।*


            पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ सैनिक सम्मेलन, अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । सैनिक सम्मेलन में जनपद के थानों से आये हुए पुलिस कर्मचारीगण की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए । अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों/मेलो के दौरान सर्तक दृष्टि रखने व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबन्दी की कार्यवाही, गुण्डा, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि पर सतर्क दृष्टि रखने, महिला संबन्धी अपराधों की रोकथाम व अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी तथा बाजारों, चौराहों, सर्राफा की दुकानों, बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, दो पहिया, चार पहिया वाहनों व मोटरसाइकिल पर नई उम्र के लड़कों की चेकिंग आदि के संबंध में आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए । थानों पर नियुक्त अधि0/कर्म0गण को सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया । गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी, क्षेत्राधिकारी अमेठी, क्षेत्राधिकारी तिलोई, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना,क्षेत्राधिकारी यातायात एवं अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।


*अमेठी से समर बहादुर सिंह की रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल