हत्या में वांछित दो अभियुक्तों को मुंशीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार



*थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा हत्या में वांछित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार* ।


                     दिनांक 13.02.2023 को वादी श्री नागेन्द्र सिंह पुत्र नन्द कुमार सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट चंदौकी थाना मुंशीगंज द्वारा थाना मुंशीगंज पर लिखित तहरीर दी गई थी कि उनके छोटे भाई विजय सिंह पुत्र नन्द कुमार सिंह दिनांक 12.02.2023 को दोपहर करीब 01:00 बजे घर से मोटर साइकिल सं0 यूपी 33 एआर 4610 व 80,000 रुपये नगद लेकर भोजपुर रायबरेली के लिए निकले थे, शाम करीब 07.00 बजे आलोक मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा मेरी बहन के मोबाइल पर फोन करके बताया गया कि पिज्जा हट, संजय गांधी अस्पताल के सामने विजय सिंह बैठे है जो घर जाने की स्थिति में नहीं हैं इस सूचना पर बताये गये स्थान पर मेरे (नागेन्द्र सिंह) द्वारा तलाश की गई परन्तु विजय सिंह नहीं मिले और मैं घर वापस आ गया, जिनका शव दिनांक 13.02.2023 को ग्राम भुसियांवा में तालाब के किनारे मिला है, मेरे भाई को मार कर फेंका गया है । इस सूचना पर थाना मुंशीगंज पर मु0अ0सं0 22/23 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक मुशीगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही थी । उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये थे ।

                जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व घटना के अनावरण के क्रम में दिनांक 15.02.2023 को श्री शिवाकान्त पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना मुंशीगंज मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित 02 अभियुक्त 1. आलोक कुमार पाण्डेय पुत्र दयाशंकर पाण्डेय नि0 ग्राम रघुनाथपुर मजरे नोहरपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 33 वर्ष, व 2. प्रेम जी दूबे पुत्र स्व0 विजयपाल दूबे नि0 ग्राम इनन दूबे का पुरवा मजरे लोहंगपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 36 वर्ष को मुंशीगंज चौराहे के पास से से समय करीब 02:20 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम भुसियावां घटनास्थल के पास तालाब के किनारे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त 01 अदद प्लास्टिक का डिस्पोजल/सिरींज व 01 अदद एविल इंजेक्शन की कांच की शीशी तथा अभियुक्त प्रेम जी दूबे द्वारा घटनास्थल के पास से ही झाड़ियों से 01 अदद मोबाइल फोन निकाल कर दिया तथा बताया कि यह मेरी मोबाइल है, विजय सिंह के मरने के बाद मैं अपनी मोबाइल में उसका फोटो खींच लिया था, घबराहट में पकड़े जाने के डर से अपनी मोबाइल झाड़ियों में छिपा दिया था ।

*पूछताछ का विवरण*-

           पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि हम लोग मृतक विजय सिंह के साथ मिलकर लगभग दो वर्ष पूर्व से स्मैक पीते थे, जब स्मैक नहीं मिलता था तो हम लोग एविल की शीशी में स्मैक का कट मिलाकर अपने हाथ में इंजेक्शन लगाते थे, कई बार हम लोगों की विजय सिंह से झड़प भी हुई थी तथा इंजेक्शन लगाने के लिए हम लोगों से कहा तो हम लोग नहीं दिए थे, विजय सिंह हम लोगों को पूर्व में कई बार धमकी दिया था कि तुम लोगों व तुम लोगों के परिवार को खत्म कर दूंगा । इसी कारण हम लोग विजय सिंह(मृतक) को डिस्पोजल के माध्यम से एविल की शीशी में स्मैक की ज्यादा डोज देकर मार दिये थे, इस संबन्ध में थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता*-

1. आलोक कुमार पाण्डेय पुत्र दयाशंकर पाण्डेय नि0 ग्राम रघुनाथपुर मजरे नोहरपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 33 वर्ष । 

2. प्रेम जी दूबे पुत्र स्व0 विजयपाल दूबे नि0 ग्राम इनन दूबे का पुरवा मजरे लोहंगपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 36 वर्ष ।


*बरामदगी*-

01 अदद प्लास्टिक का डिस्पोजल/सिरींज

01 अदद एविल इंजेक्शन की कांच की शीशी

01 अदद मोबाइल फोन 

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही*-

मु0अ0सं0 22/23 धारा 302,34 भादवि  थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।


*गिरफ्तार करने वाली टीमः*-

1. प्र0नि0 शिवाकान्त पाण्डेय थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।

2. हे0का0 अरूण पाण्डेय थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।

3. का0 दिलीप कुमार थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।


*अमेठी से समर बहादुर सिंह की रिपोर्ट*


Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल