“मिशन शक्ति” अभियान के तहत थाना गौरीगंज पुलिस व महिला थाना द्वारा छात्राओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया







*“मिशन शक्ति” अभियान के तहत थाना गौरीगंज पुलिस व महिला थाना द्वारा छात्राओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया ।*

          आज दिनांक 17.02.2023 को पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से थाना गौरीगंज पुलिस व उ0नि0 ममता रावत थानाध्यक्ष महिला थाना मय टीम द्वारा स्कूली छात्राओं/बालिकाओं को महिला संबंधी व साइबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया । तथा एंटी रोमियो टीम द्वारा कोचिंग संस्थान, बाजार व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर व स्कूल/कॉलेज के आस-पास छात्राओं/बालिकाओं/महिलाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया । महिलाओं/बालिकाओं को महिला संबन्धी होने वाले अपराधों के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया । साथ-साथ एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलों शोहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए अभियान चलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गयी ।


*अमेठी से समर बहादुर सिंह की रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल