चोरी की सात मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
*चोरी की 07 अदद मोटरसाइकिल के साथ 03
नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।*
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.02.2023 को प्रभारी निरीक्षक थाना मुंशीगंज शिवाकान्त पाण्डेय मय हमराही कर्म0गण द्वारा तलाश वांछित व देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान परतोष तिराहा पर चेकिंग में मामूर थे कि धम्मौर की तरफ से 02 मोटरसाइकिल पर 03 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से घेरकर तीनो को समय करीब 10.10 बजे रात्रि में रोक लिया गया । नाम पता पूछने पर मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर यूपी 36 एएम 3752 पर सवार व्यक्ति ने अपना नाम 1.महताब पुत्र मो0 आलम नि0 सनहा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम 2.नफीस पुत्र नसीम नि0 सनहा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी व दूसरी मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस बिना नंबर प्लेट पर सवार व्यक्ति ने अपना नाम 3.आदित्य सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम बिकना थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर बताया, तीनों से मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर कोई कागजात नहीं दिखा सके । मोटरसाइकिलों के बारे में गहराई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों ने बताया कि मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर यूपी 36 एएम 3752 को हम तीनों ने करीब 15 दिन पहले सुलतानपुर शहर से चोरी किया था तथा मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस बिना नम्बर को हम लोगों ने रेलवे स्टेशन सुलतानपुर से करीब 10 दिन पहले रात में चोरी किया था, तीनों ने यह भी बताया कि इन 02 मोटरसाइकिलों के अतिरिक्त 05 और मोटरसाइकिल जो अलग-अलग जगहों से चोरी किया है उसे मो0 नफीस के घर ग्राम सनहा में रखें है, जिसे हम चल के बरामद करा देंगे । तीनो व्यक्तियो की बातों पर विश्वास करके उनकी निशानदेही पर अभियुक्त मो0 नफीस के घर से चोरी की 05 अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुई । उन्हे उनका जुर्म बताकर हिरासत में व बरामद मोटरसाइकिलों को कब्जा पुलिस लेकर थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ पर तीनो गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से हम लोग चोरी की मोटरसाइकिलों का नंबर प्लेट बदलकर व माडीफाई करके पैसों के लिए इधर-उधर बेंच देते हैं ।
*गिरफ्तारी स्थान-* परतोष तिराहा, *समय-* 10.10 बजे रात्रि *दिनांक-* 16.02.2023
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–*
1. महताब पुत्र मो0 आलम नि0 सनहा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 18 वर्ष ।
2. नफीस पुत्र नसीम नि0 सनहा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 18 वर्ष ।
3. आदित्य सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम बिकना थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 18 वर्ष ।
*बरामदगी-*
1. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर संख्या यूपी 36 एएम 3752
2. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस बिना नंबर प्लेट
3. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस संख्या यूपी 44 आर 2963
4. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस संख्या यूपी 45 सी 8681
5. हीरो एचएफ डीलक्स संख्या यूपी 33 एडी 5260
6. आपाचे मोटरसाइकिल संख्या यूपी 50 एएच 1670
7. हीरो पैशन प्रो बिना नंबर
*नोट-* 02 मोटरसाइकिल थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर से संबन्धित बरामद ।
*पंजीकृत अभियोग-*
• मु0अ0सं0 25/23 धारा 379,411,413,419,420 भादवि थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. प्र0नि0 शिवाकान्त पाण्डेय थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 विधान चन्द यादव थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।
3. हे0का0 अरूण पाण्डेय थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।
4. हे0का0 ओंकार नाथ सिंह थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।
5. हे0का0 अब्दुल अजीज थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।
6. का0 योगेश कुमार थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।
7. का0 चन्दन कुमार थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।
**गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
*आदित्य सिंह*
1. मु0अ0सं0 07/23 धारा 323,504,506 भादवि थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर ।
2. मु0अ0सं0 09/23 धारा 323,504,506,427 भादवि थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर ।
*उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।*
*अमेठी से समर बहादुर सिंह की रिपोर्ट*


Comments
Post a Comment