।अवरुद्ध किए गए सरकारी नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों ने दिया प्रार्थना पत्र-
अवरुद्ध किए गए सरकारी नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों ने दिया प्रार्थना पत्र-
ग्रामपंचायत माहेमऊ विकासखंड जगदीशपुर के प्रधान इसराक अहमद ने तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर ग्रामसभा में बनवाई गई सरकारी नाली को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए शिकायती प्रार्थना दिया जिसमे आरोप लगाया गया है कि उक्त नाली का निर्माण2017 में करवाया गया था जिसे ग्रामसभा के ही मकबूल,आसिफ,आरिफ,इस्तियाक व विल्कीस आदि ने मिट्टी से पाट दिया है जिससे कि रास्ते मे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है जहाँ पर उस रास्ते केनरा बैंक व कोटे की दुकान भी पड़ती है वहाँ पर राहगीरों को आने जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जब नाली की सफाई व अतिक्रमण मुफ्त कराए जाने का प्रयास किया जाता है तो इन लोगों द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जाता है पूर्व में भी उप जिलाधिकारी महोदय मुसाफिरखाना,ग्राम चौपाल तथा तहसील दिवस पर कई बार शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

Comments
Post a Comment