थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 01 जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार
*थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 01 नफर जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार ।*
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.03.2023 को प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह थाना जगदीशपुर मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 नफर जिलाबदर अभियुक्त संतोष पुत्र राम सूरत नि0 मड़वा थाना जगदीशुर जनपद अमेठी को ग्राम मड़वा के पास से समय करीब 08:10 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के संबंध में थाना जगदीशपुर द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
• संतोष पुत्र राम सूरत नि0 मड़वा थाना जगदीशुर जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 72/23 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधि0 थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. प्र0नि0 थाना जगदीशपुर श्री राकेश सिंह जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 श्री जगदीश चन्द्रा थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
3. हे0का0 विजय भान सिंह थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
4. का0 गुरुसरन यादव थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
5. का0 मिथिलेश कुमार थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 86/21 धारा 294 भादवि थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
2. मु0अ0सं0 62/20 धारा 354(क) भादवि व एससी/एसटी एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment