Amethi:- भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं को सम्मानित करना सराहनीय








*भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं को सम्मानित करना सराहनीय कार्य -कविता यादव त्रिपाठी*


भारतीय जनता पार्टी जनपद अमेठी महिला मोर्चा द्वारा स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा बाजपेई की अध्यक्षता में श्री राधा माधव निभ्रत निकुंज धाम जामों में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी जी रही व उनके साथ में क्षेत्रीय मंत्री काशी गीता विश्वकर्मा जी रही।

अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का आज एक स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम में सभी महिला बहनों का प्रशस्ति पत्र देकर के व माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में श्रीमती कंचन श्रीमती सरोज डॉ सुनीता तिवारी डॉ प्रज्ञा बाजपेई श्रीमती शकुंतला तिवारी श्रीमती पुष्पा अवस्थी श्रीमती कांति सिंह श्रीमती जागृति मिश्रा श्रीमती नीलम श्रीवास्तव श्रीमती गुड़िया खान श्रीमती हृदेश अवस्थी रही।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक गीता सिंह ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री महिला मोर्चा निमिषा त्रिपाठी कार्यक्रम आयोजक डॉ सुनीता तिवारी सहित सभी प्रमुख महिला कार्यकर्त्ता उपस्थित रहीं।



Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल