Amethi:- चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या में पांच अभियुक्त गिरफ्तार



*थाना मुसाफिखाना पुलिस द्वारा हत्या में वांछित 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार* ।



                      दिनांक 27.02.2023 को वादी दुर्गेश यादव पुत्र रामबहादुर यादव नि0 ग्राम पूरे सधई राम मजरे भद्दौर थाना मुसाफिरखाना द्वारा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी पर लिखित तहरीर दी गयी कि वादी के चाचा सुरेश यादव (राजस्व संग्रह अमीन) पुत्र स्व0 बद्री प्रसाद यादव व भाई बृजेश यादव पुत्र रामबहादुर यादव बुलेरो गाड़ी से घर जा रहे थे कि रास्ते में दादरा रोड पर अमर बहादुर महाविद्यालय से पहले बिना नंबर मोटर साइकिल सवार 1.जलालुद्दीन खां, 2. मुईनुद्दीन खां पुत्र जलालुद्दीन खां, 3.राहुल यादव पुत्र ओमप्रकाश, 4.संजय यादव पुत्र ओमप्रकाश, 5.वसीर खां, व दो व्यक्ति अज्ञात द्वारा बोलेरो गाड़ी के सामने रोककर फायरिंग कर दिये जिससे उनके चाचा सुरेश यादव (राजस्व संग्रह अमीन) पुत्र स्व0 बद्री प्रसाद यादव व भाई बृजेश यादव पुत्र रामबहादुर यादव की मृत्यु हो गई, उक्त सूचना पर थाना मुसाफिरखाना पर मु0अ0सं0 30/23 धारा 147,148,149,307,302,34,120बी भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । उक्त घटना में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा टीम बनाकर संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये थे ।

                जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व घटना में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में दिनांक 05.03.2023 को


अमर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मुसाफिरखाना मय हमराही द्वारा, प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र वर्मा व प्रभारी सर्विलांस सेल उमेश मिश्र जनपद अमेठी मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आये 05 अभियुक्त 1.जलालुद्दीन पुत्र स्व0 बेंचू खां, 2.मोईनुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन निवासीगण ग्राम भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, हाल पता मकान नं0 1221/04 मेंहदी बाग गभड़िया थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर, 3.मनीष यादव उर्फ कल्लू पुत्र राम अवतार यादव नि0 रामसुन्दर पुर थाना व जनपद अमेठी 4.संजय सिंह यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव नि0 ग्राम पूरे बाबू मजरे भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, 5.वशीर पुत्र मोबीन खां नि0 भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी को गुन्नौर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया । थाना मुसाफिरखाना द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता*-

1. जलालुद्दीन पुत्र स्व0 बेंचू खां उम्र करीब 55 वर्ष ।

2. मोईनुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन निवासीगण ग्राम भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, हाल पता मकान नं0 1221/04 मेंहदी बाग गभड़िया थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 27 वर्ष ।

3. मनीष यादव उर्फ कल्लू पुत्र राम अवतार यादव नि0 रामसुन्दर पुर थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष ।

4. संजय सिंह यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव नि0 ग्राम पूरे बाबू मजरे भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 35 वर्ष ।

5. वशीर पुत्र मोबीन खां नि0 भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 38 वर्ष ।


*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही*-

मु0अ0सं0 30/23 धारा 147,148,149,307,302,34,120बी भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।


*गिरफ्तार करने वाली टीमः*-

1. प्र0नि0 अमर सिंह थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

2. प्र0नि0 धीरेन्द्र कुमार वर्मा स्वाट टीम जनपद अमेठी मय हमराही ।

3. उ0नि0 उमेश मिश्रा प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद अमेठी मय हमराही ।

4. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

5. उ0नि0 राजेश कुमार दीक्षित थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

6. हे0का0 राजबहादुर साहनी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

7. हे0का0 सुनील दूबे थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

8. का0 रूपेश यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

9. का0 सुनील यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

10. का0 पुनीत खोखर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

11. का अजय यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

12. का0 प्रशान्त अग्निहोत्री थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

13. का0 अंगेश कुमार थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

*गिरफ्तार अभियुक्त संजय सिंह यादव का आपराधिक इतिहास*-

1. मु0अ0सं0 296/16 धारा 147,148,323,308,352 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

2. मु0अ0सं0 480/16 धारा 147,323,324,352,34 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल