केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कार्य भारत सरकार/सांसद अमेठी द्वारा इण्डोरामा महिला पिंक बूथ का किया गया लोकार्पण
*केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कार्य भारत सरकार/सांसद अमेठी द्वारा इण्डोरामा महिला पिंक बूथ का किया गया लोकार्पण ।*
आज दिनांक 12.03.2023 को अमेठी सांसद श्रीमती स्मृति ईरानी मा0 केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कार्य भारत सरकार/सांसद अमेठी द्वारा थानाक्षेत्र कमरौली में स्थित इंडोरामा महिला पिंक बूथ का लोकार्पण किया गया । इस दौरान मा0 विधायक जगदीशपुर श्री सुरेश पासी, पुलिस अधीक्षक अमेठी, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे । महिला पिंक बूथ बनने से क्षेत्र में होने वाले महिला संबंधी अपराधों पर सुनवाई व त्वरित कार्यवाही करते हुए सहायता/सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी एवं अपराधियों पर सतत् निगरानी व प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सकेगा ।




Comments
Post a Comment