Lucknow:- लखनऊ में बढ़ रहा कोरोना,मिले चार नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुए 12

 *लखनऊ में बढ़ रहा कोरोना,मिले चार नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या


हुए 12*


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना मामलों की तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।रविवार को अलग-अलग क्षेत्र से कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं।सभी मरीज होम आईसोलेशन में है।टीम इनके सेहत की निगरानी कर रही है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 12 हो गई है,जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। जिम्मेदारों का कहना है सावधानी बरतना जरूरी है।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज ने बताया अलीगंज में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां पर दो महिलाएं कोविड पॉजिटिव आई है।आलमबाग इलाके से एक पुरुष और सरोजीनगर इलाके से महिला पॉजिटिव आई है।ने बताया कि जो मरीज पॉजिटिव आए हैं उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। 


सीएमओ ने बताया कि सभी मरीजों को दवा किट भेज दी गई है। सभी मरीज कोविड कमांड सेंटर से संपर्क में रखे गए हैं। किसी भी मरीज में परेशानी बढ़ने पर उसे अस्पताल में शिफ्ट कराया जाएगा। लोग मास्क जरूर लगाए और भीड़ भाड़ वाले स्थान में जाने से बचे। सामाजिक दूरी का पालन जरूर करे।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल