Amethi:- विद्यालय में चोरी की योजना बनाते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार


 *विद्यालय में चोरी की योजना बनाते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*



                जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.04.2023 को उ0नि0 शिवबक्श सिंह थाना अमेठी मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान प्राथमिक विद्यालय सरायपान में चोरी की योजना बनाते हुए 02 अभियुक्तों 1.सौरभ कुमार कोरी पुत्र भीमराज कोरी निवासी तिवारीपुर टीकरमाफी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष, 2.सुजीत कुमार कनौजिया पुत्र हरीलाल कनौजिया निवासी तिवारीपुर टीकरमाफी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 31 वर्ष को मौके (प्राथमिक विद्यालय सरायपान) से समय करीब 03:40am बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ के कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्तों के साथ 01 बाल अपचारी भी मौजूद था । बाल अपचारी के संबंध में थाना अमेठी द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    पूछताछ में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग प्राथमिक विद्यालय सरायपान से समर्सिबल पंप चोरी करने की योजना बना रहे थे । आप लोगों की आहट पाकर प्लास, रिंच, स्क्रू ड्राइवर गेहूं के खेत में फेक दिया । 

 गिरफ्तार अभियुक्तों के संबंध में थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*

1. सौरभ कुमार कोरी पुत्र भीमराज कोरी निवासी तिवारीपुर टीकरमाफी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष ।

2. सुजीत कुमार कनौजिया पुत्र हरीलाल कनौजिया निवासी तिवारीपुर टीकरमाफी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 31 वर्ष ।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*

मु0अ0सं0 107/23 धारा 401 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना व जनपद अमेठी ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. उ0नि0 शिवबक्श सिंह थाना व जनपद अमेठी ।

2. हे0का0 अनिरुद्ध यादव थाना व जनपद अमेठी ।

3. का0 प्रमोद यादव थाना व जनपद अमेठी ।

4. का0 सुरेन्द्र शर्मा थाना व जनपद अमेठी ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल