Amethi:- चोरी की ड्रिल मशीन व चोरी का सामान बिक्री से प्राप्त कुल 04 हजार रुपए नकद के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार
*चोरी की ड्रिल मशीन व चोरी का सामान बिक्री से प्राप्त कुल 04 हजार रुपए नकद के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.04.2023 को उ0नि0 कर्मवीर सिंह थाना कमरौली मय हमराही तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं035/23 धारा 379,380,411,413 भादवि व मु0अ0सं0 28/23 धारा 379,380,411,413 भादवि से संबंधित प्रकाश में आये 05 नफर अभियुक्तों 1.अंकित कुमार सिंह पुत्र अरविंद कुमार सिंह निवासी ग्राम करोरा थाना नगराम जनपद लखनऊ हाल पता रोड नं0 04 पानी की टंकी के पास थाना कमरौली जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष, 2.मयंक सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम अर्जुनपुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष, 3.इन्द्रभान गुप्ता पुत्र अशोक कुमार साहू नि0ग्राम कनु रानीपुर थाना संग्रामपुर जनदप अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष, 4.आकाश शर्मा पुत्र अच्छे कुमार शर्मा निवासी ग्राम पूरे शुक्लन थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष, 5.मो0 गुड्डू पुत्र मो0 अली निवासी रोड नं0 04 लक्ष्मी हार्डवेयर के पास थाना कमरौली जनपद अमेठी उम्र करीब 42 वर्ष को ग्राम बहुआ से समय करीब 07:30am बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अंकित के कब्जे से 1000/- रुपए नकद, अभियुक्त मयंक के कब्जे से 900/- रुपए नकद, अभियुक्त इन्द्रभान के कब्जे से 1100/- रुपए नकद, अभियुक्त आकाश के कब्जे से 1000/ रुपए नकद बरामद हुए । बरामद रुपए के संबंध में पूछताछ करने पर चारों अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 18/19.04.2023 की रात्रि में करीब 03:00 बजे हम चोरों लोगों ने मिलकर पानी की टंकी के पास प्रभात इंजीनियरिंग c-157 औद्योगिक क्षेत्र उतेलवा फैक्ट्री की बाउण्ड्री कूदकर अंदर घुसकर ड्रिल मशीन को खोल ले गये थे जिसे मो0 गुड्डू कबाड़ी निवासी बहुआ की दुकान में बेच दिया था । आगे पूछताछ करने पर अभियुक्त अंकित कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 17/18.04.2023 की रात्रि में करीब 02:30 बजे अपने उपरोक्त तीनों साथियों के साथ ए0बी0 मेटल फार्मर कम्पनी रोड नं0 04 जाफा कम्पनी के पहले एल्युमीनियम के 25 इंगल कम्पनी के अन्दर से बाउन्ड्री कूदकर अंदर घुसकर चोरी किया था जिसे मो0 गुड्डू कबाड़ी की दुकान में बेच दिया था तथा प्राप्त रुपये को आपस में बाट लिया था, बरामद रुपए उन्हीं दोनों चोरियों से मिले सामान बिक्री से प्राप्त रुपये में शेष बचे हैं बाकी रुपए खर्च हो गये हैं । मो0 गुड्डू से खरीदे माल की बरामदगी हेतु कहा गया तो ड्रिल मशीन बरामद कराया तथा इंगल के बारे में बताया कि इंगल को गलाकर थोक कबाड़ में बेच दिया था । घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सं0 यूपी 32 एलयू 3047 के कागज मांगने पर दिखा न सके । थाना कमरौली पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता –*
1. अंकित कुमार सिंह पुत्र अरविंद कुमार सिंह निवासी ग्राम करोरा थाना नगराम जनपद लखनऊ हाल पता रोड नं0 04 पानी की टंकी के पास थाना कमरौली जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष ।
2. मयंक सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम अर्जुनपुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष ।
3. इन्द्रभान गुप्ता पुत्र अशोक कुमार साहू नि0ग्राम कनु रानीपुर थाना संग्रामपुर जनदप अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष ।
4. आकाश शर्मा पुत्र अच्छे कुमार शर्मा निवासी ग्राम पूरे शुक्लन थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष ।
5. मो0 गुड्डू पुत्र मो0 अली निवासी रोड नं0 04 लक्ष्मी हार्डवेयर के पास थाना कमरौली जनपद अमेठी उम्र करीब 42 वर्ष ।
*बरामदगी-*
• 01 ड्रिल मशीन व रुपए 04 हजार नकद ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही–*
1. मु0अ0सं0 28/23 धारा 379,380,411,413 भादवि थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
2. मु0अ0सं035/23 धारा 379,380,411,413 भादवि थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
3. मोटरसाइकिल सं0 यूपी 32 एलयू 3047 (धारा 207 एमवी एक्ट)
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 कर्मवीर सिंह थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
2. हे0का0 अंकित दीक्षित थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
3. का0 अंकित यादव थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
4. का0 नीरज कुमार थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
5. का0 राहुल थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
6. का0 अमित प्रताप थाना कमरौली जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment