Amethi:- नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा 45 ग्राम हेरोईन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*“नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा 45 ग्राम हेरोईन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।*



           जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व *“नशा मुक्त अमेठी अभियान”* के तहत दिनांक 22.04.2023 को उ0नि0 राम बहादुर सिंह थाना शिवरतनगंज मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शिवा सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी ग्राम पूरे पलवार मजरे सेमरौता थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 27 वर्ष को भुट्टू की कोयला भट्ठी के पास से समय करीब 11:15 बजे दोपहर में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 45 ग्राम हेरोईन बरामद हुआ । थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*

शिवा सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी ग्राम पूरे पलवार मजरे सेमरौता थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 27 वर्ष । 

*बरामदगी-*

45 ग्राम हेरोईन ।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*

मु0अ0सं0 83/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. उ0नि0 राम बहादुर सिंह थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।

2. का0 नरेश वर्मा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल