Amethi:- श्रीमद् भागवत कथा के छठा दिन: श्रीकृष्ण और रुकमणी का विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान
श्रीमद् भागवत कथा के छठा दिन: श्रीकृष्ण और रुकमणी का विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान
गौरीगंज: अमेठी जिले की गौरीगंज तहसील अंतर्गत आने वाले शाहगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत राजापुर उसरा के उसरापुर गाँव में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य श्री बलराम गोस्वामी शास्त्री जी (कृष्ण जी) ने श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बीच-बीच में सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं।
छठे दिन कथा पूज्य बलराम गोस्वामी शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गईं। कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था तो हम से प्रेम क्यों किया। गोपी उद्धव संवाद, श्री कृष्ण एवं रुकमणी विवाह उत्सव पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई।
इस मौके पर भजन "आज मेरे श्याम की शादी" है। मेरे "घर श्याम की शादी" का भजन प्रस्तुत किया। और भगवान श्री कृष्ण रुकमणी जी के समस्त श्रद्धालु भक्तजनों और ग्राम वासियों ने शादी में बारात निकाल कर वरमाला प्रोग्राम बड़ी धूमधाम से संपन्न कराया उसके बाद भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी जी के पैर धोकर पैर पकड़कर पूजा अर्चना करते हुए दान भेठ चढ़ाकर श्री कृष्ण भगवान की मंगल आरती गाकर विवाह संपन्न कराया। श्री भागवत कथा समारोह में अनेकों भक्तगण और संपूर्ण शाहगढ़ के समाजसेवी एवं दूर-दूर से आये ग्रामवासी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा का सातवां दिन पूर्ण होने के बाद हवन पूजन 16 अप्रैल दिन रविवार को और भंडारा सोमवार को 17 अप्रैल 2023 को रखा गया है। जिसमें सभी भक्तजनों से तिवारी परिवार पधारने का आग्रह किया है।

Comments
Post a Comment