Amethi:- जनपद में गेहूं की फसल का उत्पादन जानने को लेकर डीएम ने कराई क्राप कटिंग

 *जनपद में गेहूं की फसल का उत्पादन जानने को लेकर डीएम ने कराई क्राप कटिंग।*






*अमेठी 13 अप्रैल 2023,* जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आज नगरपालिका गौरीगंज अंतर्गत राजगढ़ वार्ड नं 24 में जनपद में गेहूं की फसल के उत्पादन जानने को लेकर क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान जिलाधिकारी ने वार्ड नं 24 में राजस्व व कृषि विभाग की टीम के साथ किसान जयप्रकाश मिश्र के खेत पर पहुंचकर अपने सामने 43.03 स्क्वायर मीटर गेहूं की फसल की क्राप कटिंग कराई तथा तौल भी कराया गया, जोकि 7.765 किग्रा निकला। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्राप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान भाईयों से सीधा संवाद स्थापित किया और अपने नजदीक के क्रय केन्द्र पर गेहूं बेचने हेतु किसानों से अपील भी की। उन्होने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केन्द्र पर किसान भाई गेहूं बेचे ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने किसान भाइयों से अपने खेतों में फसल अवशेषों को ना जलाने की भी अपील किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार सहित कृषि व राजस्व विभाग की टीम व किसान भाई मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल