Amethi:- थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा रास्ता भटके हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द


*थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा रास्ता भटके हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द ।*



           दिनांक 25/26.04.2023 की रात्रि को उ0नि0 शरद चन्द्र मिश्रा मय हमराही का0 श्रीचन्द्र यादव व का0 मुकेश मौर्य थाना संग्रामपुर द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मिश्रौली-अन्तू रोड थाना संग्रामपुर के अन्तर्गत भटकते हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति भीम मण्डल पुत्र विन्देश्वरी मण्डल निवासी ग्राम किरणपुर पोस्ट थाना मेदनी चौकी जनपद लखीसराय, बिहार को थाना स्थानीय पर लाया गया एवं भोजन आदि का प्रबन्ध किया गया । भीम मण्डल से पूछताछ कर बताये गये पते व संबंधित थाने पर संपर्क कर उनके परिजनों को बुलाकर नियमानुसार सुपुर्द किया गया । परिजनों ने अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल