Amethi:- नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत मण्डल आयुक्त महोदय, मण्डल अयोध्या व पुलिस महानिरीक्षक महोदय, परिक्षेत्र अयोध्या द्वारा की गयी गोष्ठी
*नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत मण्डल आयुक्त महोदय, मण्डल अयोध्या व पुलिस महानिरीक्षक महोदय, परिक्षेत्र अयोध्या द्वारा की गयी गोष्ठी।*
आज दिनांक 19.04.2023 को मण्डल आयुक्त महोदय अयोध्या मण्डल अयोध्या गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक महोदय अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या प्रवीण कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में गोष्ठी की गयी तथा सभी को आदर्श आचार संहिता के अनुरूप व्यवहार करने हेतु बताया गया तथा चुनाव शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए । इस दौरान जिलाधिकारी अमेठी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक अमेठी, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी हरेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।




Comments
Post a Comment