Amethi:- जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहकर ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया
*जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहकर ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया ।*
आज दिनांक 22.04.2023 को जिलाधिकारी अमेठी राकेश कुमार मिश्रा व पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा ईद की नमाज के साथ-साथ त्यौहार ईद-उल-फितर, परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद भ्रमण के दौरान कस्बा जायस में ईद की नमाज के अवसर पर वहां के धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से मुलाकात कर वार्ता की गयी तथा शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्यौहार मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी । ड्यूटी में लगे अधि0/कर्मचारीगणों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री अजय कुमार सिंह व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

Comments
Post a Comment