Amethi:- चोरी के मामले में एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
*थाना अमेठी पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार* ।
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.04.2023 को का0 शैलेन्द्र यादव थाना अमेठी मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 80/23 धारा 457,380 भादवि, मु0अ0सं0 83/23 धारा 382 भादवि व मु0अ0सं0 84/23 धारा 457, 380 भादवि में वांछित अभियुक्त रकीब पुत्र लाल मोहम्मद नि0 भैसना थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ को पल्सर मोटरसाइकिल के साथ रेलवे क्रासिंग ककवा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया, दो अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भाग गये । पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 72 बीएच 1488 के कागज मांगने पर दिखा न सका । भागने वालो का नाम पता पूछने पर एक का नाम हिमांशु पुत्र हरिश्चन्द नि0 पूरे नत्थन शुक्ल का पुरवा थाना व जनपद अमेठी, दूसरे का नाम विनीत अग्रहरि नि0 सब्जी मण्डी कस्बा व थाना अमेठी बताया । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त रकीब ने बताया कि हम लोग अपने भागे साथी के साथ मिलकर चोरी करते है, चोरी के सामान बेचकर रूपये आपस में बांट लेते है, मेरे हिस्से में जो रूपये मिले थे वो खर्च हो गये तथा चोरी के काफी सामान के साथ कुछ साथी पहले ही पकड़ लिये गये थे, शेष सामान व रूपया आज भागे मेंरे साथी हिमांशु व विनीत के पास है । थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
1. मु0अ0सं0 80/23 धारा 457,380,411 भादवि थाना व जनपद अमेठी ।
2. मु0अ0सं0 83/23 धारा 382,411 भादवि थाना व जनपद अमेठी ।
3. मु0अ0सं0 84/23 धारा 457,380,411 भादवि थाना व जनपद अमेठी ।
*पुलिस टीम*-
1. का0 शिवम सिंह राठौर थाना व जनपद अमेठी ।
2. का0 शैलेन्द्र यादव थाना व जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment