सुल्तानपुर:- महिला मोर्चा ने जिलेभर में गोष्ठी व सामाजिक समरसता भोज का किया आयोजन

 *महिला मोर्चा ने जिलेभर में गोष्ठी व सामाजिक समरसता भोज का किया आयोजन*



*महिला सम्मान व सुरक्षा भाजपा की प्राथमिकता: माधुरी सिंह*


सुलतानपुर। भाजपा ने अपना स्थापना दिवस सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मना रही है।सोमवार को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 26 मंडलों में महिला मोर्चा ने सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद की अध्यक्षता में नगर के देववृक्ष पारिजात परिसर में गोष्ठी व समरसता भोज आयोजित हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माधुरी सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा ने कहा महिलाओं का सम्मान,सुरक्षा और सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता रही है।उन्होंने कहा बहनें लाभार्थियों के परिवारों से सीधे संपर्क में रहे।गांव-गांव घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें।भाजपा नेत्री उपमा शर्मा ने कहा निकाय चुनाव व लोक सभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा कमर कसकर तैयार रहें। मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद ने आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया।इसके बाद सभी ने भोजन किया।महिला मोर्चा कार्यक्रम में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, खनिज निगम के स्वतंत्र निदेशक डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, सुलतानपुर विधायक पुत्र पुलकित सिंह, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, आलोक आर्या व नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।शिवनगर मंडल में मंडल अध्यक्ष रीता पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला मंत्री सरिता यादव ने कहा कि हर बूथ पर महिला मोर्चा की बहनें सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।विभिन्न कार्यक्रमों में प्रमुख करिश्मा गौतम, महामंत्री जया सिंह, सुनीता अग्रवाल, पूर्व सभासद संतोष मिश्रा,रेनू तिवारी, किरण निषाद, रीता निषाद, मधुरिमा मौर्या,संगीता साहू, कुमकुम पाण्डे, पूनम अग्रहरि,  आदि मौजूद रहे।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि मंगलवार को महान समाज सुधारक ज्योति बा फुले की जयंती भाजपा के पयागीपुर स्थित जिला मुख्यालय पर मनाई जाएगी।


*सुल्तानपुर से ब्यूरो चीफ विजय कुमार मौर्य की रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल