Amethi:- थाना अमेठी पुलिस द्वारा आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाड़ी, 01 अदद रॉड/पाइप आदि के साथ 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
*थाना अमेठी पुलिस द्वारा आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाड़ी, 01 अदद रॉड/पाइप आदि के साथ 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.05.2023 को उ0नि0 शिवबक्श सिंह थाना अमेठी मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 115/23 धारा 308,304,504,506 भादवि में वांछित 03 अभियुक्तों 1.हीरा लाल पुत्र स्व0 राम रतन उम्र करीब 50 वर्ष, 2.विजय कुमार कोरी पुत्र हीरालाल उम्र करीब 32 वर्ष, 3. तारावती पत्नी विजय कुमार कोरी निवासीगण ग्राम गौरी मिश्र का पुरवा मजरे अरसहनी थाना व जनपद अमेठी को रोडवेज बस स्टैण्ड अमेठी के पास से समय करीब 08:30am बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अभियुक्तों के घर से आलाकत्ल खून लगी 01 अदद कुल्हाड़ी, 01 अदद रॉड/पाइप, 01 अदद बांस का डण्डा व 01 अदद सिरसा का डण्डा बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों एवं बरामदगी के संबंध में थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*बरामदगी-*
• आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाड़ी, 01 अदद रॉड/पाइप, 01 अदद बांस का डण्डा व 01 अदद सिरसा का डण्डा ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 115/23 धारा 308,304,504,506 भादवि थाना व जनपद अमेठी ।(में वांछित)
*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 शिवबक्श सिंह थाना व जनपद अमेठी ।
2. का0 प्रमोद यादव थाना व जनपद अमेठी ।
3. का0 सुरेन्द्र शर्मा थाना व जनपद अमेठी ।
4. का0 पवन पाल थाना व जनपद अमेठी ।
5. म0का0 रेनू चौहान थाना व जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment