Amethi:-थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा आलाकत्ल 01 अदद चाकू के साथ 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
*थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा आलाकत्ल 01 अदद चाकू के साथ 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार मिश्रा थाना जगदीशपुर मय हमराही द्वारा दिनांक 08.05.2023 को मु0अ0सं0 142/23 धारा 323,498ए,304बी,120बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त फरियाद अली पुत्र नजर मोहम्मद नि0 फूला ताला मजरे इटरौर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 36 वर्ष को सिग्नेचर बिल्डिंग लखनऊ गेट नं0 3 से समय करीब 4:55 बजे शाम को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद हुआ । थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
• फरियाद अली पुत्र नजर मोहम्मद नि0 फूला ताला मजरे इटरौर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 36 वर्ष ।
*बरामदगीः-*
• आलाकत्ल 01 अदद चाकू ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही*-
• मु0अ0सं0 142/23 धारा 323,498ए,304बी,120बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार मिश्रा थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
2. का0 हरवेन्द्र सिंह थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
3. का0 विकास कुमार थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment