Amethi:- थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा आलाकत्ल 01 अदद लाठी के साथ 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
*थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा आलाकत्ल 01 अदद लाठी के साथ 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.05.2023 को प्र0नि0 अखण्ड देव मिश्रा थाना गौरीगंज मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 172/23 धारा 147,148,149, 307,323,324, 506,302 भादवि में वांछित अभियुक्त शिवनायक सिंह पुत्र सुर्यनाथ सिंह नि0 गुडूर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 52 वर्ष को शराब की दुकान टिकरिया के पास से समय करीब 10:35 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाठी को ग्राम गुडूर में गंगाराम के अर्धनिर्मित मकान से बरामद किया । थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
• शिवनायक सिंह पुत्र सुर्यनाथ सिंह नि0 गुडूर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 52 वर्ष ।
*बरामदगीः-*
• आलाकत्ल 01 अदद लाठी ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 172/23 धारा 147,148,149,307,323,324,506,302 भादवि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. प्र0नि0 अखण्ड देव मिश्रा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
2. का0 करुणानिधान यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
3. का0 सत्यम प्रजापति थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment