Amethi:- अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 01 अदद जेसीबी व 03 अदद ट्रैक्टर-ट्रॉली,01 मोटरसाइकिल की गयी सीज
*अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 01 अदद जेसीबी व 03 अदद ट्रैक्टर-ट्रॉली,01 मोटरसाइकिल की गयी सीज ।*
पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जामो पुलिस द्वारा दिनांक 16.05.2023 को रामगढ़िया मजरे परशुरामपुर में तालाब में अवैध खनन की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से 01 अदद जेसीबी व 03 अदद टैक्ट्रर ट्राली व 01 अदद मोटरसाइकिल 1.आइसर 333 ट्रैक्टर-ट्रॉली सं0 यूपी 36 ए 4177, 2. 01 अदद आइसर 368 ट्रैक्ट्रर यूपी 36 ई 9565 3.महिन्द्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना नंबर प्लेट 4. 01 अदद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट की कार्यवाही करते हुए थाना परिसर में सुरक्षित किया गया । खनन में संलिप्त 05 व्यक्तियों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 151/107/116 द0प्र0सं0 की कार्यवाही की गयी ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही -*
1. 01 अदद जेसीबी ( धारा 207 एमवी एक्ट ) ।
2. 01 अदद आइसर 333 ट्रैक्टर-ट्रॉली सं0 यूपी 36 ए 4177, 01 अदद आइसर 368 ट्रैक्ट्रर यूपी 36 ई 9565 , 01 अदद महिन्द्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना नंबर प्लेट ( धारा 207 एमवी एक्ट ) ।
3. 01 अदद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट ( धारा 207 एमवी एक्ट ) ।
*पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 विवेक कुमार सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
2. हे0का0 रामप्रसाद थाना जामो जनपद अमेठी ।
3. हे0का0 प्रदीप कुमार थाना जामो जनपद अमेठी ।
4. का0 अजीत यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।
5. का0 संजय यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।
6. का0 चन्द्रेश कुमार थाना जामो जनपद अमेठी ।
7. का0 संजय कुमार थाना जामो जनपद अमेठी ।


Comments
Post a Comment