Amethi:- थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा आलाकत्ल 01 अदद चाकू के साथ 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



*थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा आलाकत्ल 01 अदद चाकू के साथ 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*


            जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14.05.2023 को प्र0नि0 अखण्ड देव मिश्रा थाना गौरीगंज मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 163/23 धारा 302,201 भादवि में वांछित मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों 1.धर्मेन्द्र कनौजिया पुत्र रामबहादुर नि0 ग्राम सुजानपुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 21 वर्ष 2.जितेन्द्र कनौजिया पुत्र रामबहादुर नि0 ग्राम सुजानपुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष 3.आनन्द कुमार मिश्रा उर्फ राजू मिश्रा पुत्र परमानंद मिश्रा नि0 जगदीशपुर थाना डीह जनपद रायबरेली उम्र करीब 35 वर्ष को नहर पुलिया बाजगढ़ी गुलरिया के पास से समय करीब 11:45 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मोटरसाइकिल UP36 H7863 हीरो एच एफ डीलक्स के कागज मांगने पर दिखा न सके । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद हुआ । थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*–

1.धर्मेन्द्र कनौजिया पुत्र रामबहादुर नि0 ग्राम सुजानपुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 21 वर्ष ।

2.जितेन्द्र कनौजिया पुत्र रामबहादुर नि0 ग्राम सुजानपुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी 19 वर्ष ।

3.आनन्द कुमार मिश्रा उर्फ राजू मिश्रा पुत्र परमानंद मिश्रा नि0 जगदीशपुर थाना डीह जनपद रायबरेली उम्र करीब 35 वर्ष

*बरामदगीः*-

आलाकत्ल 01 अदद चाकू ।

UP36 H7863 एच एफ डीलक्स (धारा 207 एमवी एक्ट)

 *पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही*-

मु0अ0सं0 163/23 धारा 302,201 भादवि  थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. प्र0नि0 अखण्ड देव मिश्रा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

2. का0 करुणानिधान यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी । 

3. का0 लखपत सिंह थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल