Amethi:- थाना जामो पुलिस द्वारा चोरी में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
*थाना जामो पुलिस द्वारा चोरी में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार* ।
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.05.2023 को उ0नि0 हरदेव बहादुर सिंह थाना जामो मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 119/23 धारा 380,411 भादवि थाना जामो में वांछित अभियुक्त प्रदीप तिवारी पुत्र तालुकदार तिवारी नि0 ग्राम पूरे राधे तिवारी मजरे बहादुरपुर थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष को गोरियाबाद चौराहा के पास नहर पुल से समय करीब 10:55 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी के बचे हुए 7162/ रूपये नगद बरामद हुए । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने चोरी के रुपये के बारे में बताया कि मैने दिनांक 10.05.2023 की रात्रि में शुभम सिंह की दुकान से चोरी किया था यह रूपये उन्हीं चोरी के है । जिसमें से 400/ रूपये मुझसे खर्च हो गए है । गिरफ्तार अभियुक्त के संबन्ध में थाना जामो द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –*
• प्रदीप तिवारी पुत्र तालुकदार तिवारी नि0 ग्राम पूरे राधे तिवारी मजरे बहादुरपुर थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष ।
*बरामदगीः-*
• चोरी के बचे हुए 7162/ रूपये नगद ।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 119/23 धारा 380,411 भादवि थाना जामो जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 हरदेव बहादुर सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
2. का0 कन्हैया लाल थाना जामो जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment