Amethi:- थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा चोरी के सामान के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार


*थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा चोरी के सामान के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।*



             जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.05.2023 को उ0नि0 बूटा सिंह थाना संग्रामपुर मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अफजल अली पुत्र अनवर अली नि0ग्राम ढेडपसार थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 21 वर्ष को हथकिला मिश्रौली बाजार नहर पटरी से समय करीब 10:15am बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 अदद बकरी, 01 अदद इन्वर्टर व 01 अदद स्टार्टर बरामद हुआ । बरामद बकरी वादी मुकदमा को नियमानुसार सुपुर्द किया गया ।

             पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मैं व मेरे खालू का लड़का आरिफ पुत्र याकूब निवासी कस्बा उदयपुर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़, K.D.भट्ठा के पास से 02 बकरे व 01 बकरी चोरी करके मोटर साइकिल से भाग रहे थे कि जरौटा गांव के पास गांव के कुछ लोग घेर लिये थे, अचानक मोटरसाइकिल मोड़ने की वजह से हमलोग गिर गये थे जिससे 02 बकरे भाग गये थे । इन्वर्टर व स्टार्टर के बारे में पूछने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं व आरिफ ने करीब 20-25 दिन पहले ग्राम तारापुर स्कूल में रात को कमरे का ताला तोड़कर इन्वर्टर, स्टार्टर, 01 बोरी चावल व 01 बोरी गेहूं आरिफ की मोटरसाइकिल से चोरी करके लाद ले गये थे । इन्वर्टर व स्टार्टर मेरे पास हैं शेष आरिफ ले गया था ।

         थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –*

अफजल अली पुत्र अनवर अली नि0ग्राम ढेडपसार थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 21 वर्ष। 

*वांछित अभियुक्त का नाम व पता-*

आरिफ पुत्र याकूब निवासी कस्बा उदयपुर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ ।

*बरामदगीः-*

1. 01 अदद बकरी 

2. 01 अदद इन्वर्टर व 01 अदद स्टार्टर 

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*

मु0अ0सं0 65/23 धारा 379, 411 भादवि थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।

मु0अ0सं0 55/23 धारा 457,380, 411 भादवि थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. उ0नि0 बूटा सिंह थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।

2. हे0का0 शेषबहादुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।

3. का0 सर्वेश यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल