Amethi:- थाना जामो पुलिस द्वारा चोरी के 02 अदद टुल्लू पम्प, 01 अदद एलसीडी व 04 अदद लोहे के फार्मा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार


*थाना जामो पुलिस द्वारा चोरी के 02 अदद टुल्लू पम्प, 01 अदद एलसीडी व 04 अदद लोहे के फार्मा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।*


           जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 03.05.2023 को उ0नि0 संजीव कुमार थाना जामो मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वक्तु वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त करन वर्मा उर्फ खन्ने पुत्र राम लखन निवासी बाबू का पुरवा मजरे अलीपुर थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष को गौरीगंज तिराहा जामो के पास नहर के रास्ते से समय करीब 07:40am बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद टुल्लू पम्प लाल रंग व 01 अदद एलसीडी बरामद हुआ । अभियुक्त के साथ 01 बाल अपचारी मौजूद था जिसके कब्जे से 01 अदद टुल्लू पम्प हरा रंग बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामदगी के संबंध में थाना जामों द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –*

करन वर्मा उर्फ खन्ने पुत्र राम लखन निवासी बाबू का पुरवा मजरे अलीपुर थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष ।

*बरामदगीः-*

02 अदद टुल्लू पम्प, 01 अदद एलसीडी व 04 अदद लोहे के फार्मा ।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-*

मु0अ0सं0 114/23 धारा 380, 411 भादवि थाना जामो जनपद अमेठी ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. उ0नि0 संजीव कुमार थाना जामो जनपद अमेठी ।

2. का0 रमाकन्त यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।

3. का0 अतुल यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।

4. का0 चन्द्रेश कुमार थाना जामो जनपद अमेठी ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल