Amethi:- थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा 02 अवैध तमंचा 03 जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
*थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा 02 अवैध तमंचा 03 जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 18.05.2023 को उ0नि0 तनुज कुमार पाल थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों 1.इकरार उर्फ मुन्ना पुत्र नन्कऊ नि0 हिजरन सोरांव थाना बल्दीसराय जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 45 वर्ष 2. अजय कुमार पाण्डेय पुत्र यदुनाथ पाण्डेय नि0 बवामोड़ कस्बा व थाना कुमारगंज जनपद फैजाबाद उम्र करीब 32 वर्ष को बालीपुर रोड नहर पुलिया के पास से समय करीब 08:10am बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मोटरसाइकिल DL15R6641 के कागज मांगने पर दिखा न सके । गिरफ्तार अभियुक्त इकराम उर्फ मुन्ना के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 01 जिंदा कारतूस 12 बोर व अजय कुमार पाण्डेय के कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–*
1. इकरार उर्फ मुन्ना पुत्र नन्कऊ नि0 हिजरन सोरांव थाना बल्दीसराय जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 45 वर्ष ।
2. अजय कुमार पाण्डेय पुत्र यदुनाथ पाण्डेय नि0 बवामोड़ कस्बा व थाना कुमारगंज जनपद फैजाबाद उम्र करीब 32 वर्ष ।
*बरामदगी-*
• 02 अवैध तमंचा 03 जिंदा कारतूस 12 बोर ।
• 01 अदद मोटरसाइकिल DL15R6641 ( धारा 207 एमवी एक्ट )
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 66/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 तनुज कुमार पाल थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
2. हे0का0 पंकज वर्मा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
3. का0 दिलीप कुमार थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
*अभियुक्त इकराम उर्फ मुन्ना का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 327/14 धारा 420 भादवि थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
2. मु0अ0सं0 101/20 धारा 379,420,411भादवि थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या ।

Comments
Post a Comment