Amethi:- शातिर अभियुक्तगण सुरेश निषाद व फूलचन्द्र के विरूद्ध यूपी गैंगेस्टर एक्ट में अन्तर्गत* *धारा 14(1) की गई कार्यवाही, 19 लाख 11 हजार 640 रूपये की *संपत्ति की गयी* *जब्त*


*शातिर अभियुक्तगण सुरेश निषाद व फूलचन्द्र  के विरूद्ध यूपी गैंगेस्टर एक्ट में अन्तर्गत* *धारा 14(1)  की गई कार्यवाही, 19  लाख 11 हजार 640 रूपये की *संपत्ति की गयी* *जब्त* ।



            जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना गौरव सिंह के नेतृत्व में  प्र0नि0 राकेश सिह थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी मय हमराह द्वारा शातिर अभियुक्तों 1.सुरेश निषाद पुत्र स्व जगप्रसाद 2. फूलचन्द्न  पुत्र विपत नि0गण ग्राम थौरी थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी  जो अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक तथा भौतिक लाभ के लिये संगीन अपराधों (अवैध शराब का संवहन व भादवि की अन्य संज्ञेय धाराओं का अपराध ) को कारित करने व उससे लाभ अर्जित करने का अभ्यस्त है । समाज विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त रहकर जघन्य अपराध कर अर्जित की गई अभियुक्तों 1.सुरेश निषाद की बेनामी सम्पत्ति जो ग्राम थौरी स्थित  ग्राम सभा बंजर गाटा संख्या 0.0350 हे0 में से  100 वर्गमीटर में बना एक किला पक्का मकान ( कुल कीमत 12 लाख 19 हजार 50 रूपये ) व 2. फूलचन्द्र की बेनामी सम्पत्ति जो ग्राम थौरी स्थित  गाटा संख्या 2173 हे0 रकवा 63 वर्गमीटर में बना एक किला पक्का मकान (कुल कीमत 06 लाख 92 हजार 590 रूपये) कुल कीमत 19  लाख 11 हजार 640 रूपये की संपत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द अधिनियम के अन्तर्गत जब्त किया गया । अभियुक्त 1.सुरेश निषाद पुत्र स्व जगप्रसाद 2. फूलचन्द्न  पुत्र विपत शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा संगठित रूप से आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए जघन्य अपराध कारित किया गया है । 

*अभियुक्तों  का नाम व पता*-

1. 1.सुरेश निषाद पुत्र स्व जगप्रसाद

2. फूलचन्द्न  पुत्र विपत नि0गण ग्राम थौरी थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी  

*जब्त की गई सम्पत्तिः- (कीमत 19  लाख 11 हजार 640 रूपये)*

1. ग्राम सभा बंजर गाटा संख्या 0.0350 हे0 में से  100 वर्गमीटर में बना एक किला पक्का मकान ( कुल कीमत 12 लाख 19 हजार 50 रूपये ) 

गाटा संख्या 2173 हे0 रकवा 63 वर्गमीटर में बना एक किला पक्का मकान (कुल कीमत 06 लाख 92 हजार 590 रूपये) 

*जब्त करने वाली टीमः*-

1. नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी

2.  गौरव सिंह क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

3. प्र0नि0 राकेश सिंह थाना जगदीशपुर मय टीम ।

4. उ0नि0 अभिनेष कुमार थानाध्यक्ष कमरौली मय टीम ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल