Amethi:- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 की लाॅन्च सेरेमनी का डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में किया गया सजीव प्रसारण
*खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 की लाॅन्च सेरेमनी का डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में किया गया सजीव प्रसारण।*
*मा0 मुख्यमंत्री जी के सजीव प्रसारण को जनपद के 160 खिलाड़ियों के साथ अधिकारी व कर्मचारी सुनकर हुए ऊर्जावान।*
*अमेठी। 05 मई 2023,* खेल निदेशालय, उ0प्र0 के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का प्रदेश के जनपद लखनऊ/वाराणसी/गोरखपुर/गौतमबुद्धनगर (नोएडा) एवं दिल्ली में 25 मई 2023 से 03 जून 2023 तक आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 05 मई 2023 को प्रातः 09ः00 बजे खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 की लाॅन्च सेरेमनी (लोगो, एन्थम, जर्सी, मशाल) जुपिटर हाॅल, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित की जायेगी। उक्त लाॅन्च सेरेमनी के मुख्य अतिथि मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ, मा0 मंत्री युवा मामले, खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि मा0 राज्यमंत्री गृह व युवा मामले एवं खेल, भारत सरकार निसिथ प्रमाणिक, मा0 मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उ0प्र0 गिरिश चन्द्र यादव होंगे। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि लाॅन्च सेरेमनी के अवसर पर खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रदेश के 04 रूट पर मशाल रैलियाॅ मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा रवाना की गयी जिसका सजीव प्रसारण डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में प्रातः 09ः00 बजे किया गया जिसमें जनपद के 160 खिलाड़ियों के साथ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित होकर मा0 मुख्यमंत्री जी की खेल के प्रति वक्तव्य को सुनकर ऊर्जावान हुए।



Comments
Post a Comment