Amethi:- पीआरवी 2797 द्वारा कॉलर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 नफर जिलाबदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया


*पीआरवी 2797 द्वारा कॉलर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 नफर जिलाबदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*



         दिनांक 06.05.2023 को कॉलर द्वारा सूचना मिली कि 3-4 व्यक्ति गाय को पकड़ रहे हैं, उक्त सूचना पर पीआरवी 2797 थाना मुंशीगंज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची तो जामो-भादर तिराहा मुंशीगंज के पास कुछ लोग मिलकर गोवंशो को पकड़ कर इकठ्ठा कर रहे थे, पीआरवी को देखते ही उक्त सभी लोग भागने लगे, पीआरवी स्टाफ द्वारा पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति का नाम व पता कन्हैया यादव पुत्र हनुमान प्रसाद ग्राम वनकटवा थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष है जो एक पेशेवर अपराधी है एवं वर्तमान में जिलाबदर अभियुक्त है । पीआरवी द्वारा उक्त घटना के संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज को अवगत कराया गया एवं अग्रेतर विधिक कार्यवाही हेतु अभियुक्त को थाना मुंशीगंज ले जाकर सुपुर्द किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुंशीगंज पर मु0अ0सं0 77/23 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 


*पीआरवी 2797 टीम-* 

1. *कमाण्डर-* हे0का0 रामउग्रह प्रसाद

2. *सब कमाण्डर-* का0 पवन कुमार

3. *पायलट-* का0चा0 संतोष यादव

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल