Amethi:- 40 किग्रा0 गांजा (कीमत लगभग 14 लाख रुपये) के साथ अन्तर्जनपदीय 02 तस्कर गिरफ्तार


*“नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत 40 किग्रा0 गांजा (कीमत लगभग 14 लाख रुपये) के साथ अन्तर्जनपदीय 02 तस्कर गिरफ्तार ।*



           जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व *“नशा मुक्त अमेठी अभियान”* के तहत दिनांक 05.05.2023 को श्री शिवाकान्त पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना मुंशीगंज मय हमराही व निरीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार वर्मा प्रभारी स्वाट टीम जनपद अमेठी मय हमराही तथा उ0नि0 उमेश मिश्रा प्रभारी सर्विलांस टीम जनपद अमेठी द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान दरपीपुर चौराहे पर कार TRIBER वाहन संख्या यूपी 33 बीएम 5277 को रोका गया तो कार सवार 01 व्यक्ति कार से उतर कर भाग गया तथा कार सवार दो व्यक्तियों 1.अनुज कुमार मौर्य पुत्र राम सरोहन मौर्य निवासी टिकरा थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली, 2.शोएब पुत्र निसार निवासी अवधेश नगर (शिवली चौराहा) शिवगढ़ थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को दरपीपुर चौराहे से समय करीब 06:30pm बजे गिरफ्तार किया गया । वाहन तलाशी से दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 40 किग्रा0 गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तार व्यक्तियों एवं बरामदगी के संबंध में थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने बताया कि जो व्यक्ति कार से उतर कर भाग गया है उसका नाम सुनील गोस्वामी पुत्र नरेश गोस्वामी निवासी अमावा थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली है । हम तीनों लोग अपने एक अन्य साथी विभू सिंह पुत्र रामजी निवासी ग्राम मजोहना थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली के साथ मिलकर बिहार एवं झारखण्ड से गांजा खरीद कर लाते हैं एवं आसपास के जनपदों में बेचते हैं, आज भी सुल्तानपुर गांजा बेचने जा रहे थे ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–*

1. अनुज कुमार मौर्य पुत्र राम सरोहन मौर्य निवासी टिकरा थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली उम्र करीब 22 वर्ष ।

2. शोएब पुत्र निसार निवासी अवधेश नगर (शिवली चौराहा) शिवगढ़ थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली उम्र करीब 20 वर्ष ।

*वांछित अभियुक्तों का नाम व पता-*

1. सुनील गोस्वामी पुत्र नरेश गोस्वामी निवासी अमावा थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली ।

2. विभू सिंह पुत्र रामजी निवासी ग्राम मजोहना थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली ।

*बरामदगी-*

40 किग्रा0 गांजा (कीमत लगभग 14 लाख रुपये) ।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*

मु0अ0सं0 76/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

*थाना मुंशीगंज-*

श्री शिवाकान्त पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना मुंशीगंज, निरीक्षक पारसनाथ यादव, हे0का0 अरुण कुमार पाण्डेय ।

*स्वाट/सर्विलांस-*

निरीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार वर्मा प्रभारी स्वाट टीम अमेठी, उ0नि0 उमेश मिश्रा प्रभारी सर्विलांस टीम, हे0का0 नरेन्द्र मिश्रा, का0 ओम प्रकाश पाठक ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल